मौसम विभाग का अनुमान एक बार सही साबित हुआ है। जिले में देर रात्रि से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह जारी रही। निचले इलाकों में बारिश तो ऊपरी इलाको में जमकर बर्फ़बारी हुई। शुक्रवार को मसूरी में चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में बर्फबारी हुई है। सुरकंडा, धनोल्टी, चकराता में बर्फबारी हुई है।जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से जोशीमठ के लोगो मे अब डर सताने लगा है। क्योंकि जोशीमठ मे भूधसाव के कारण जगह जगह दरारे पड़ी हुई है। बारिश बर्फबारी होने से लोगो को अब अपने मकानों के टूटने का डर सताने लगा है। वही नगर के सुनील,परसारी,नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित गांव में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।