डीआईटी देहरादून में बी.टेक छात्र आदित्य आठ मार्च को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था। यहां पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया। एसडीआरएफ अभी भी गंगा नदी में दूसरे छात्र के बारे में जानकारी खोज रही है।