देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घंटाघर(Ghanta Ghar) के पास बनी अवैध मजार (illegal Mazar) पर जिला प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने कार्रवाई की है। देर रात अवैध मजार को धवस्थ कर दिया गया है। बताते चलें कि नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर(Buldozer) चलाया है।
देर रात जब इस अवैध मजार को धवस्थ किया गया तो मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई। प्रशासन के अनुसार ये मजार अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। इसको लेकर पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था।
प्रशासन ने ये साफ किया ये परी कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है। सरकारी जमीन पर इस तरह का अवैध कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।