मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी ,चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।