राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक से आठ अगस्त के बीच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इसके बाद 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती मिलेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक योग प्रशिक्षकों के मेरिट के आधार पर साक्षात्कार होंगे। उन्हें इसके लिए बुलाए जाने के लिए समय सारणी तय कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बनी है। प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए दो बार कैबिनेट में प्रस्ताव आ चुका है। पहले 2021 में और फिर 2023 में प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली। अब तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जो जल्द पूरी की जाए।