गढ़वाल सभा द्वारा हरियाली तीज का आयोजन लाइब्रेरी मसूरी स्थित एक होटल सभागार में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सभा की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सुंदर पारम्परिक वेशभूषा में नजर आई । इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य वह गायन की प्रस्तुति से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस मौके पर महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक गढ़वाली हिंदी गानों में नत्य किया। जिसमें नृत्य में सुनीता ढौढ़ीयाल प्रथम व गायन में कमला कैंतुरा, प्रथम रही।तीज क्वीन का चुनाव महिलाओं द्वारा किया गया।
इस मौके पर सभा की अध्यक्ष ने सुधा झिल्डियाल ने कहा कि गढ़वाल सभा द्वारा तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। व हर साल तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए भी गढ़वाल सभा द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
वही तीज क्वीन का खिताब लक्ष्मी उनियाल ने जीता। व 50 साल से ऊपर सीता पंवार को तीज क्वीन चुना गया।
इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन भी किया गया। जिसमे सभी ने उपहार जीता। इसके बाद सभी ने सामूहिक नृत्य भी किया।