कारगिल विजय दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों को एक खास उपहार दिया है। दरअसल, सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद, सैनिक कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सीएम धामी को मंजूरी के लिए भेजा था, जिस सहमति मिल गई है। जिसके बाद परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली राशि में पूरे 1 करोड़ रूपये की वृद्धि गई है। आपको बता दें कि जून 2022 से पहले परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि ₹30 लाख थी, जिसे 10 जून 2022 को कैबिनेट ने बढ़ाकर ₹50 लाख करने का निर्णय लिया। इसके बाद, 14 जुलाई 2022 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया। अब मुख्यमंत्री ने इस धनराशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दिए हैं।