नगर निगम देहरादून द्वारा सभी 100 वार्डों में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित बेसलाइन सर्वे का कार्य 100 स्वयं सहायता समूहों (SHG’s) को सौंपा गया है। इस कार्य की प्रगति का निरीक्षण सुनिश्चित करने हेतु आज नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा डालनवाला वार्ड में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित वार्ड में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सर्वेक्षण की प्रगति का जायज़ा लिया। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर निगम देहरादून का उद्देश्य है कि सभी वार्डों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं को सटीक आंकड़ों के आधार पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इसी दृष्टिकोण से यह बेसलाइन सर्वे कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *