भाजपा ने उत्तराखंड संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करते हुए कुल 42 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह रही कि इस बार 17 नए चेहरे संगठन में जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि पहली बार पांच महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।बीजेपी की नई टीम में अनिल गोयल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट और श्रीपाल राणा समेत आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दीप्ति रावत, कुन्दन परीहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सतिश लखेडा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट और दीपिका बोहरा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनीयाल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा बनाए गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *