दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत और भुवन चंद खंडूरी के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों ही नेताओं से उनका हाल चाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार प्रदेश में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।