15 नवंबर को भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गर्दन में तेज दर्द के बढ़ने की वजह से उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उन्हें आईसीयू में रखा गया है।फिलहाल शुभमन गिल डॉक्टर्स की निगरानी में है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। चोट गंभीर होने के कारण उन्हें पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वो दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर को गुवाहाटी में होगा।
दरअसल 26 साल के शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। साइमन हार्मर की गेंद में वो स्लॉग स्वीप कर रहे थे। तभी उन्हें एक झटका महसूस हुआ। कुछ ही समय बाद गर्दन में दर्द भी होना शुरू हो गया। शुरुआत में चोट गंभीर नहीं मानी जा रही थी। लेकिन बाद में उनकी हालत खराब हो गई।
शाम तक दर्द इतना था कि उन्हें स्टेडियम से बाहर जाने के लिए स्ट्रेचर का सहारा लेना पड़ा। गर्दन के सपोर्ट के लिए उन्हें सर्वाइकल कॉलर लगाया गया। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया।