ऋषिकेश वन भूमि के सर्वे का मामला तनावपूर्ण बना हुआ है। लगातार वनभूमि के सर्वे को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बीते दिन रविवार को हालात बेकाबू हो गए। अमितग्राम, मनसा देवी, गीतानगर के साथ आसपास के इलाकों में लोगों ने जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। अब इसको लेकर ऋषिकेश से भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है।

ऋषिकेश वन भूमि के सर्वे पर हो रहे विरोध को लेकर ऋषिकेश से भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। लेकिन पूरे मामले में शुरुआती दिनों में DFO द्वारा जब कार्रवाई की गई तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई।

जिसके बाद मामले की कार्रवाई तेजी से बढ़नी लगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई और स्थानीय लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से भी बात कर समाधान निकालने का अनुरोध किया गया है।विधायक ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में संतुलित रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पूरे मामले में धैर्य और संयम रखे। बताते चलें कि विधायक से मिली जानकारी के मुताबिक वन भूमि के सर्वे की कार्रवाई से करीब 20 हजार लोग प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *