अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भिकियासैंण से विनायक मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। इस घटना के बाद आस पास अफरा-तफरी का माहौल है। राहत-बचाव कार्य भी शुरू हो गया है।बताते चलें कि बस में करीब 18 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ है। दरअसल बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। सुबह करीब छह बजे ये बस द्वाराहाट से रवाना हुई थी। रास्ते मे बस का संतुलन बिगड़ा और वो गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में फिलहाल सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं कई लोग घायल है। जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *