चमोली के जोशीमठ में अचानक आर्मी कैम्प(Army Camp) पर आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग काफी बड़े इलाके में फैल गई है। जिसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

दरअसल ये घटना चमोली के जोशीमठ में औली रोड़ पर स्थित आर्मी कैंप की है। जहां पर कैम्प के अंदर एक स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना ने पूरे कैंप परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन दिया। तेज हवाओं की वजह से आग की लपटें लगातार भयानक होती जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही जवान और सेना की फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *