उत्तराखंड वासियों और खासकर खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. पिथौरागढ़ मूल के रोनित कार्की को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर, न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने उनकी टेनिस उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया. खासकर 2025 विंबलडन बॉयज़ सिंगल्स फ़ाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया.रोनित कार्की के पिता त्रिलोक कार्की को न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सल जनरल बिनय श्रीकांत प्रधान ने अवॉर्ड दिया. कार्की परिवार अमेरिका के न्यू जर्सी में रहता है, लेकिन मूल रूप से भारत में उत्तराखंड जिले के पिथौरागढ़ का रहने वाला है. रोनित अमेरिका की ओर से टेनिस खेलते हैं.

रोनित के ताऊजी भरत कार्की का परिवार मुंबई में रहता है. भरत कार्की ने ईटीवी भारत से बात करते हुए अपने भतीजे की उपलब्धियों पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि उनकी मां यानी रोनित की दादी इन दिनों अमेरिका गई हैं. पोते ने दादी को USTA – U18 नेशनल के मैच देखने के लिए खासतौर पर अमेरिका बुलाया था. फाइनल जीतने के बाद रोनित ने दादी के साथ प्यारी सी फोटो खिंचवाई थी.रोनित कार्की ने जनवरी 2025 में अपने साथी जैक सैटरफील्ड के साथ ITF जूनियर जे300 बैरेंक्विला डबल्स का खिताब जीता था. जून 2025 में वो रोलां गैरा जूनियर चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे थे. इससे पहले 2023 यूएसटीए विंटर नेशनल्स फॉर बॉयज 18 और 2024 ईस्टर बाउल बॉयज 18 डबल्स में गोल्ड बॉल हासिल की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *