एशिया के सबसे बड़े बांधों में शुमार टिहरी झील के मनोरम तट पर स्थित कोटी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल 2026 का आगाज हो गया है. जिसमें विश्व के 11 देशों से आए 57 प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी रोमांचक एक्रोबेटिक एवं साहसिक खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं. एक्रो फेस्टिवल के जरिए एरियल सिल्क, एरियल हूप, स्लैकलाइन, पैरा संबंधित एक्रोबेटिक खेलों समेत विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिन्हें देखने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंच रहे हैं.टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय साहसिक खेल पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना है. अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल के आयोजन से टिहरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है. आगामी दिनों में यहां आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं और प्रदर्शन रोमांच प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे.टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. टिहरी झील ऐतिहासिक है. यहां 2026 में अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल हो रहा है, जिसको आगे बढ़ाने का काम हम सबका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *