उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मंत्रियों को मिलने वाले मासिक यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।सरकार ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों के खर्चे में इजाफा किया गए गया है। धामी सरकार ने मंत्रियों को मिलने वाले मासिक यात्रा भत्ते में 30 हजार की बढ़ोतरी कर दी है।बता दें अभी तक कैबिनेट मंत्रियों को हर महीने यात्रा और अन्य खर्चों के लिए 60 हजार रुपए दिए जाते थे। नए आदेश के बाद यह राशि बढ़कर 90 हजार रुपए प्रति माह हो गई है।मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के जारी होते ही यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।