मामला विकासनगर के मुख्य बाजार का है। जहां दो कश्मीरी मुस्लिम युवकों पर बेरहमी से हमला किया गया है। दोनों पीड़ित युवक कश्मीर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए गए थे। दुकानदार ने युवकों को कश्मीरी भाषा में बात करते हुए देखा।जानकारी के अनुसार दुकानदार ने दोनों युवकों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। दुकानदार ने युवकों के नाम पूछे और पूछा कि क्या वे मुसलमान हैं। इसके तुरंत बाद, दुकानदार कथित तौर पर बाहर गए और लोहे की रॉड से दोनों युवकों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।ताया जा रहा है बेरहमी से मारपीट में एक 18 साल के युवक के सिर पर 18 टांके लगे हैं। साथ ही दूसरे युवक का हाथ टूट गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में देहरादून के दून अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों कश्मीरी युवक भाई बताये जा रहे हैं।