कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक को लेकर उपजा विवाद अब सियासी रूप ले चुका है। इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दीपक को समर्थन दिए जाने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और देवभूमि की बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
तुष्टीकरण के चक्कर में नाम बदलने का खेल: सीएम धामी
एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार विवाद का सीधा जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी स्वीकार्य है। उन्होंने कहा, “नाम के आगे मोहम्मद लगा दो, तो उन्हें अच्छे लगते हैं। लेकिन उन्हें इस बात से सरोकार नहीं है कि तुष्टीकरण के चक्कर में नाम बदलकर हमारी भोली-भाली बहनों और बच्चियों को बहलाया-फुसलाया जाता है और उनका जीवन नरक बना दिया जाता है।”

कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम धामी ने कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग अपनी पहचान छिपाकर समाज में भ्रम फैलाते हैं और बेटियों का जीवन बर्बाद करते हैं, ऐसे लोग भी कांग्रेस को वोट बैंक के लिए ‘अच्छे’ लगते हैं। उन्होंने आगे कहा, “अभी एक मामला सामने आया था, जिसमें कहा गया कि नाम के आगे मोहम्मद लगा दो। अपने नाम के आगे जिसको जो करना है, वो करो, सब स्वतंत्र हैं। लेकिन इसमें राजनीति क्यों करनी है?”

क्या है पूरा मामला?
कोटद्वार में दीपक नाम के एक व्यक्ति द्वारा खुद को ‘मोहम्मद’ दीपक बताए जाने और उसके बाद उपजे सामाजिक तनाव ने तूल पकड़ लिया था। इस मामले में विपक्षी नेताओं के हस्तक्षेप और बयानों ने इसे राज्य स्तर पर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की सरकार देवभूमि की संस्कृति और बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग पहचान छिपाकर अपराध या अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।