हेमकुंड साबिह के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एक दिन में हेमकुंड साहिब जाने के लिए सिर्फ ढाई हजार यात्रियों को ही अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार सुबह पंज प्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से 1800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया रवाना हुआ और दोपहर को पहुंचा। शनिवार को जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और सुबह दस बजे कपाट खोल दिए जाएंगे।