देहरादून जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के देखते हुए डीएम ने स्कूली बच्चों के लिए पूरी आस्तीन की शर्ट और फुल पैंट अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम सोनिका ने नगर निगम को डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्रभावी तौर पर साफ-सफाई और फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।