100 KM की रफ्तार से देश में चक्रवाती तूफान की टकराने की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि चक्रवात मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से अपना रोद्र रुप दिखाने लग गया है। जैसे-जैसे जमीन के पास ये तूफान पहुंचेगा, ये और भी ज्यादा तांडव मचाएगा। आशंका जताई जा रही है कि ये आज चक्रवाती बन सकता है।रिपोर्ट्स की माने तो ये तूफान आज शाम या रात के समय भीषण चक्रवाती तूफान के रुप में काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इसी संबंध में तटीय जिलों के लोगों से प्रशासन ने सतर्कता बरतने और सुरक्षा परामर्श का पालन करने का निर्देश दिया। कई सारी टीमें तैनात की गई हैं। लगातार मौसमकी निगरानी हो रही है।
चक्रवात मोंथा कभी भी अपना रोद्र रूप दिखा सकता है। इसी को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 28 और 29 अक्टूबर को चलते वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इस चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में कई जगहों पर असर पड़ सकता है।तो वहीं 29 अक्टूबर को तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सरकार हाई अलर्ट पर है। यात्रियों को भी इस दौरान यात्रा ना करने की सलाह दी गई है।आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन की माने तो इस चक्रवात ने अपना रुप दिखाना शुरू कर दिया है। ये टकराना शुरू हो गया है। आंधी और बारिश तटीय जिलों में देखने को मिल रही है। मंगलवार तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया हैं।