नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड सहित देशभर के सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग (India Post) ने खुशियों की सौगात दी है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इन पदों पर होगी नियुक्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के 23 राज्यों के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में चयन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से दो श्रेणियों में भर्तियां होंगी:

- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
योग्यता और चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी; उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, क्योंकि वे अपने ही क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस में सेवा देने का मौका पा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:
- कुल पद: 28,636
- आयु सीमा: सामान्यतः 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट)।
- आवेदन माध्यम: ऑनलाइन।
नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी India Post GDS Online Portal पर विजिट करें।