उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को उनके नवीन दायित्व पर बधाई दी।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार और उत्तराखंड की प्रगति में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “भाजपा विकासवादी राजनीति करती है, जहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी में उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊँचाइयों को छुएगी। साथ ही 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *