सोमवार यानी 24 नवंबर को (Dharmendra Death News) बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। काफी समय से अभिनेता बीमार चल रहे थे। 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाल ही में वो डिस्चार्ज हुए थे।जिसके बाद उन्हें घर लाया गया था। अब उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से ही अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सनी देओल(Sunny Deol) ने उन्हें मुखाग्नि दी।धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनका पूरा परिवार पहुंचा है। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और ईशा देओल भी सफेद कपड़ों में श्मशाम घाट पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *