मोली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर आरोप है कि दहेज के लालच में सास ससुर ने अपनी ही बहु की हत्या कर दी। इसी को लेकर अब आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।दरअसल ये पूरा मामला थाना थराली इलाके का है। यहां 23 सिंतबर 2025 को सुपुली देवी द्वारा लिखित तहरीर दी गई। जिसमें बताया गया कि उनकी साल 2023 में उनकी बेटी उर्मिला का विवाह प्रेम सिंह से हुआ था। इसमें मृतका की मां ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप है कि घटना से पहले बेटी ने फोन से घर पर ससुराल वालो के द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। इसी के बाद से मृतका का फोन स्विच ऑफ आने लगा। कुछ समय बाद गांव वालों से बेटी की मौत की जानकारी मिली।

मृतका के परिवार वालों ने ये आरोप लगाया कि ससुराल वालो ने ही मृतका की हत्या की है। साक्ष्य छिपाने के लिए वो इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।एफआईआर के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित त्रिलोक सिंह (ससुर) और रामेश्वरी देवी (सास) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *