इंडियन आइडल 3′ (Indian Idol 3)के विनर रहे प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। नए साल की शुरुआत में ही इस खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है। बता दें कि हाल ही में वो ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे। आज रविवार 11 जनवरी को वो अपने घर पर मृत पाए गए।उनकी उम्र अभी महज 43 साल की थी। फिलहाल मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में ये कार्डियक अरेस्ट का मामला लग रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि के बाद भी मौत के असल कारण का पता चला पाएगा।पाताल लोक 2 फेम प्रशांत तमांग की मौत की जनकारी फिल्ममेकर राजेश घटानी और सिंगर/एक्टर के दोस्त अमित पॉल ने दी। खबरों की माने तो सिंगर और एक्टर प्रशांत नई दिल्ली स्थित अपने घर पर आज मृत पाए गए। प्रशांत की मौत के कारण का अभी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो जाती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।बताया जा रहा है कि प्रशांत को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि प्रशांत तमांग कोलकाता पुलिस फोर्स के पूर्व अधिकारी थे। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में वो जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ में भी अभिनय करते नजर आए थे। विलेन के रूप में दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया था।हाल ही में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में लाइव परफॉर्मेंस दी थी। तो वहीं 30 दिसंबर को उन्होंने दुबई में भी परफॉर्म किया था। रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें किसी भी प्रकार की कोई गंभीर हेल्थ इशू नहीं था।मूल रूप से प्रशांत तमांग अरुणाचल प्रदेश के दार्जलिंग के रहने वाले थे। बचपन से ही उन्होंने काफी स्ट्रग्ल किया। पिता की मृत्यु के बाद उनपर मां और बहन को पालने की जिम्मेदारी आ गई। इसी दौरान उन्होंने ‘इंडियन आइडल 3’ में हिस्सा लिया और विनर रहे। वहां से उन्होंने फिल्मों में भी हाथ मारा। वो कई नेपाली और हिंदी फिल्मों में नजर आए। कई गाने भी गाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *