हरिद्वार से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक पिता की कार के पहिए के नीचे आकर एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।दरअसल ये पूरा मामाल हरिद्वार के झबरेड़ा का है। यहां के निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाते है। शाम को वो अपने घर के आंगन में कार को बैक कर रहे थे। इसी दौरान चार साल का उनका बेटा दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। बच्चा कार के पीछे आकर खड़ हो गया।लेकिन इस बात का पता पिता को नहीं लग पाया। जैसे ही उन्होंने कार को पीछे किया तो बच्चा पहिए के नीचे आकर दब गया। चीख सुनते ही पिता ने कार आगे की और बच्चे को नीचे से निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *