केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद होंगे। अभी यात्रा 15 दिन और चलेगी। 
इसी बीच यहां तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को यहां अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 16.56 लाख पार हो गया। बीते वर्ष 16.52 लाख श्रद्धालु ही केदारनाथधाम पहुंचे थे।

बारिश और बर्फबारी के बावजूद तीर्थयात्रियों में बाबा केदार के दर्शन करने के लिए भारी उत्साह है। बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद होंगे। अभी यात्रा 15 दिन और चलेगी। इसी बीच यहां तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी अब यात्रियों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग में सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारु बना रहे, इसके लिए भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर मलबे की सफाई के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *