जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने वृद्ध महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे की लत के लिए पैसे न देने पर पुत्र ने ही अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। कोतवाल विनोद गुसाई ने बताया कि 3 अगस्त को संजय सिंह राणा पुत्र अजमेर सिंह निवासी रामबाग हरबर्टपुर ने पुलिस को एक शिकायत दी थी।शिकायत में संजय सिंह राणा ने बताया कि 2 अगस्त को प्रातः वह अपनी ड्यूटी पर आसन बैराज पर गए थे। इस दौरान पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना पर जब वह अपने घर पहुंचे तो घर पर उनकी पत्नी जली हुई हालात में मृत अवस्था में पड़ी थी। उनका बेटा मनमोहन सिंह घर से फरार था। उनके पुत्र द्वारा अक्सर अपने नशे के लिए अपनी मां से पैसों की मांग करते हुए लडाई-झगडा किया जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पुत्र ने ही उनकी पत्नी की हत्या कर कमरे में आग लगाई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। अपने नशे के पूर्ति के लिए वह अक्सर अपनी मां से पैसों की मांग करता था। घटना के दिन भी उसने अपनी मां से नशे के लिये पैसों की मांग की थी, परंतु मां ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने दिया। आवेश में आकर उसने पाटल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *