समाचार विस्तार से:
  • पश्चिम एशिया संकट और भारतीयों की सुरक्षा: पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में चल रहे युद्ध संकट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां रहने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंध खराब हो सकते हैं और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
  • LDF-UDF पर ‘झूठ की फैक्ट्री’ होने का आरोप: प्रधानमंत्री ने सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ को “झूठ फैलाने में माहिर” बताया. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने ‘द केरल स्टोरी’ और अन्य मुद्दों पर जनता को गुमराह किया है.
  • सत्ता परिवर्तन का दावा:  रिपोर्ट के अनुसार, पीएम ने दावा किया कि “इस बार हवा का रुख अलग है और केरल में दशकों के कुशासन का अंत होने वाला है।” उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ ही केरल में पहली बार एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी.
  • मछआरों की वापसी की कोशिश: पीएम ने उल्लेख किया कि गोवा, केरल और तमिलनाडु के कई मछुआरे ईरान और अन्य हिस्सों में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है.
  • विकास और रोजगार: उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति को विकास में बाधक बताया और वादा किया कि एनडीए सरकार आने पर स्टार्टअप, उद्योग और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे.
तिरुवल्ला की रैली में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम ने यह भी कहा कि “राजनीति अपनी जगह है, लेकिन मेरे लिए केरल के लोगों की सुरक्षा और सम्मान सबसे ऊपर है”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *