जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savn bansal action) की संस्तुति पर ऋषिकेश के उप निबन्धक को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी को मुख्यालय से अटैच करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।जिला प्रशासन के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद ये कार्रवाई हुई है। पिछले महीने जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण (DM Surprise inspection of Sub Registrar Office) किया था। जांच के दौरान कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई थी । सबसे गंभीर मामला स्टाम्प चोरी से जुड़ा मिला, जिसके पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कार्यालय में फर्जी कार्मिक काम कर रहे थे और अनधिकृत तरीके से लिपिक से विलेख पंजीकरण का कार्य कराया जा रहा था। नियमों के विपरीत सब रजिस्ट्रार की मौजूदगी के बिना ही दस्तावेजों का निबंधन किया जा रहा था, जो सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना गया।जिलाधिकारी सविन बंसल ने साफ कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य ही ऐसी अनियमितताओं पर कार्रवाई करना है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन के अनुसार मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच और विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *