संस्कृत शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने मसूरी में स्थित सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सचिव ने अध्यापक और छात्र उपस्थिति पंजिका, अतिथि लेख पंजिका, विद्यालय कार्यक्रमों की छायाचित्र पंजिका सहित अन्य शैक्षिक अभिलेखों की जांच की। इसके बाद उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करने, मार्गदर्शन और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।सचिव दीपक कुमार गैरोला ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को निर्देश दिए कि अन्य संस्कृत विद्यालयों की भांति श्रीमद्भगवत गीता के अष्टादश अध्यायों का भावार्थ और सार सहित नियमित पठन-पाठन कराया जाए। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया।सचिव ने निर्देश दिए कि छात्रों का अन्य संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों से भी संवाद कराया जाए, जिससे संस्कृत संभाषण, गीता संवाद और वैचारिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल सके। निरीक्षण के दौरान सचिव ने छात्रों को संस्कृत के साथ-साथ एक विदेशी भाषा सीखने की भी सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने मानसिक दक्षता और तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए वैकल्पिक विषय के रूप में भारतीय गणित के अध्ययन पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *