सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की एकल महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी। यह बात सीएम ने मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए कही। योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 484 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से तीन करोड़ से ज्यादा की धनराशि भेजी।

मुख्यमंत्री ने कहा, योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। इससे राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को नई दिशा मिलेगी। योजना के तहत कुल 484 लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में तीन करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि दी गई है। अन्य सात जिलों की 540 महिलाओं को भी लगभग चार करोड़ रुपये महीने के अंत तक डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस योजना में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या किसी भी कारण से अकेले जीवन यापन कर रही महिलाओं के साथ ही एसिड अटैक, आपराधिक घटना की पीड़िता, ट्रांसजेंडर्स को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *