नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पालिका प्रशासन मानसून के लिए पूरी तरह से है। सभी बरसाती नालों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। शुक्रवार को तरली जोली भानियावाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनी 270 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण 12 लाख 92 हजार की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सड़कें ही उस क्षेत्र के विकास का आइना होती है। ऐसे में क्षेत्र की सड़कों का विकास करने का रोड मैप तैयार कर दिया गया है।