भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन वंदना कटारिया ने उनके नाम पर बने हॉकी स्टेडियम के बारे में फैल रही गलतफहमियों पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का बदले जाने का कोई सरकारी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि स्टेडियम का बदले जाने का कोई सरकारी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है। जबकि उत्तराखंड सरकार ने केवल परिसर का नाम योगस्थली रखा है। हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरण ताल और अन्य सभी खेल सुविधाओं को मिलाकर ‘योगस्थली खेल परिसर’ का नाम दिया गया है। सरकार ने वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले का कोई फैसला नहीं लिया है।