देहरादून/उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आज एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहाँ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और जजी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
परिसर में अफरा-तफरी, कामकाज ठप
बम की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट कैंपस को खाली करवा दिया है। फिलहाल कोर्ट की सभी कार्यवाही रोक दी गई है और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई है।
भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वायड तैनात
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड पहुंच चुका है। पुलिस की टीमें कोर्ट रूम, चैंबर्स और पार्किंग एरिया में सघन सर्च अभियान चला रही हैं। पुलिस अधिकारी धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कॉल या पत्र कहाँ से आया है।
अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
अभी तक कोर्ट परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
क्या आ