भाजपा युवा मोर्चा में मसूरी निवासी भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के पुत्र आर्यनदेव उनियाल को भाजयुमों प्रदेश कार्यकारणी में प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। जिससे युवाओं में खुशी व उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी घोषित की है जिसमें मसूरी के युवा नेता आर्यनदेव उनियाल को महानगर से प्रदेश मंत्री का दायित्व देकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश मंत्री भाजयुमो नियुक्त होने पर युवाओं में खासा उत्साह व खुशी देखी गयी है। इस मौके पर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने पुत्र को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की व कहा कि पार्टी ने उनके कार्यो को देखते हुए युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी है जिसके लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व पाटी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्यनदेव उनियाल पार्टी व युवा मोर्चा के दायित्व पर खरा उतरेंगे व पार्टी को मजबूत बनाने व आगामी चुनाव में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरा योगदान देंगे। भाजयुमो प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड का प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, विशेषकर ऐसे समय में जब 2027 के विधानसभा चुनाव निकट हैं। एक युवा कार्यकर्ता के रूप में मेरा दायित्व होगा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक सही रूप में पहुँचाया जाए तथा युवाओं को यह विश्वास दिलाया जाए कि भाजपा निरंतर युवा-केंद्रित राजनीति और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मैं पूरी निष्ठा, ऊर्जा और नए विचारों के साथ संगठन को सशक्त बनाने और युवाओं को जोड़ने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *