श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
सुरक्षित आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के साथ बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की सड़कों को बेहतर एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
सीएम धामी सड़क मार्ग से देहरादून जा रहे, सड़क मार्ग का कर रहे निरीक्षण
सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश
स्थानीय नागरिकों और बच्चियों से किया आत्मीय संवाद, सादगी से बढ़ाया छोटे कारोबारियों का उत्साह
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में अपनी सहजता और सादगी से स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। जीवीके हेलीपैड से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह जी की चाय की दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्वयं बच्चियों, नागरिकों और अधिकारियों को चाय परोसी तथा दुकानदारों और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री का स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पीना और लोगों से सहज मुलाकात करना ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को दर्शाता नजर आया। उनकी इस पहल ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की सादगी भरी इस पहल ने यह भी रेखांकित किया कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।