सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत लड़कियों से कम दर्ज किया गया है। कुल 85.70% लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। इस वर्ष कुल 1704367 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से कुल 1692794 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पास होने वाले कुल छात्रों की संख्या 1496307 है। सीबीएसई 12वीं में विजयवाड़ा रीजन का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *