मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने उनसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ सहित अल्ट्रासाउंड आदि के साथ उच्चीकरण की मांग रखी। सीएम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अस्पताल का उच्चीकरण उन्होंने अपनी घोषणा में शामिल किया है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय का भी उच्चीकरण किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों में गड्ढे सहित टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधि और जीतू बगडवाल के नाम पर जीतू की बगोड़ी गांव का नाम आदि रखने की मांग रखी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *