दुबई एयर शो से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां पर भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। दरअसल ये हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के समय हुआ। खबरों की माने तो शुक्रवार को दुबई समयनुसार 2:10 बजे ये हादसा हुआ। उस वक्त भारत में 3.40 बज रहे थे।हालांकि अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। साथ ही इस बात की भी जानकारी नहीं है कि तेजस विमान का ।विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। जिससे हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार आ गया। इस तेजस की कीमत 600 करोड़ रुपए थी। इस हादसे के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच की जाएगी। जिसके लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है।बताते चलें कि ये तेजस जेट के क्रैश होने की दूसरी घटना है। साल 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्घाभ्यास के समय वायुसेना का तेजस इंजन फेल के चलते क्रैश हो गया था।